कंपनी में चोरी के आरोप में अरेस्ट

नवभारतटाइम्स.कॉम

चावला कॉलोनी स्थित माइक्रो फाइनैंस कंपनी में लाखों रुपये की चोरी का मामला सुलझ गया है। क्राइम ब्रांच ने कंपनी के ही एक कर्मचारी मोनूराज को गिरफ्तार किया है। यह घटना 11 और 12 अप्रैल की रात को हुई थी। मैनेजर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि लॉकर टूटा मिला और सीसीटीवी डीवीआर गायब था।

lakhs stolen from microfinance company police nab employee

n NBT न्यूज, बल्लभगढ़ : चावला कॉलोनी स्थित एक माइक्रो फाइनैंस कंपनी की ब्रांच में लाखों रुपये की चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव की टीम ने कार्रवाई करते हुए कंपनी के ही एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोनूराज (निवासी किशनपुर, मेरठ) के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, भारत फाइनैंशियल इंक्लूजन लिमिटेड के ब्रांच मैनेजर बृजेश कुमार ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उनकी कंपनी महिलाओं को समूह ऋण देने का काम करती है और चावला कॉलोनी में इसकी ब्रांच संचालित है। 11 अप्रैल को दूसरे शनिवार की छुट्टी होने के कारण अधिकतर कर्मचारी घर चले गए थे, जबकि प्रशिक्षण पर कार्यरत करण नाम का कर्मचारी ब्रांच में ही रुका था। अगले दिन 12 अप्रैल की रात जब मैनेजर ब्रांच में पहुंचे तो लॉकर का ताला टूटा मिला और सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी गायब था।

रेकमेंडेड खबरें