मार्केट रैंकिंग में साउथ कोरिया ने भारत का छठा स्थान छीना

नवभारत टाइम्स

शेयर बाजार की रैंकिंग में भारत अब सातवें स्थान पर आ गया है। दक्षिण कोरियाई बाजार भारत से आगे निकल गया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और चिप कंपनियों में तेजी से दक्षिण कोरियाई बाजार की वैल्यू बढ़ी है। भारत पिछले 15 दिनों में दो पायदान नीचे गिरा है। कुछ समय पहले भारत का मार्केट कैप दक्षिण कोरिया से काफी ज्यादा था।

मार्केट रैंकिंग में साउथ कोरिया ने भारत का छठा स्थान छीना
(फोटो- नवभारत टाइम्स)

NBT रिपोर्ट, मुंबई

दुनिया के शेयर बाजारों की रैंकिंग में भारत अब सातवें पायदान पर खिसक गया है। मंगलवार को दक्षिण कोरिया का शेयर बाजार भारत से आगे निकल गया।

एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और चिप बनाने वाली कंपनियों में आई तेजी से दक्षिण कोरियाई बाजार की कुल वैल्यू (KOSPI, KOSDAQ और KONEX को मिलाकर) बढ़कर 5.01 ट्रिलियन डॉलर (करीब 5 लाख करोड़ डॉलर) हो गई है। वहीं, भारत के नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) की कुल वैल्यू 4.85 ट्रिलियन डॉलर रह गई है। भारत पिछले 15 दिनों में दो पायदान नीचे गिर गया है। पिछले महीने ही भारत ताइवान से पिछड़ा था।

Bernstein के एनालिस्ट वेणुगोपाल गर्रे और निखिल अरेला ने एक नोट में कहा, ‘करीब 18 महीने पहले भारत का मार्केट कैप दक्षिण कोरिया से साढ़े तीन गुना और ताइवान से दोगुना ज्यादा था। लेकिन 2026 के शुरुआती पांच महीनों में ही भारत की वह बढ़त पूरी तरह खत्म हो गई है।’

रेकमेंडेड खबरें