खुदकुशी करने मेट्रो ट्रैक पर कूदे शख्स को बचाया

नवभारतटाइम्स.कॉम

नोएडा के सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन पर एक चौंकाने वाली घटना हुई। एक 55 वर्षीय व्यक्ति ने आत्महत्या करने के इरादे से मेट्रो ट्रैक पर छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे बचा लिया। बचाए गए व्यक्ति को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

noida man attempts suicide at sector 16 metro station saved by people

n NBT न्यूज, नोएडा : सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन पर आत्महत्या करने के लिए पहुंचे 55 वर्षीय शख्स को लोगों ने बचाकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने परिजनों को बुलाकर सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि वह मानसिक रूप से परेशान थे, आत्महत्या करने के लिए मेट्रो ट्रैक पर आ गए थे। मूलरूप से गोरखपुर निवासी 55 वर्षीय चंद्रभूषण अपने परिवार के साथ सेक्टर-18 में रहते हैं। बताया जा रहा है कि वह कई दिन से मानसिक रूप से परेशान थे। इस वजह से वह मंगलवार सुबह करीब 12 बजे खुदकुशी करने के लिए सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन पर जाकर दिल्ली जाने वाली लाइन पर उतर गए। शख्स को पटरियों पर देख कुछ लोगों ने उन्हें ट्रैक से हटाकर पुलिस को सूचना दे दी।

रेकमेंडेड खबरें