सड़क हादसे में एक की मौत, 6 घायल

नवभारतटाइम्स.कॉम

मुरादनगर में रावली रोड पर हुए दो सड़क हादसों में एक युवक की जान चली गई। वहीं, छह लोग घायल हुए हैं। पुलिस चौकी के सामने दो बाइकों की भिड़ंत में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हुए। ढिंडार पुलिया के पास कार और ऑटो की टक्कर से चार सवारी घायल हो गई।

one dead 6 injured in two road accidents in muradnagar

n NBT न्यूज, मुरादनगर : रावली रोड पर मंगलवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस चौकी के सामने दो बाइकों की भिड़ंत में प्रमोद निवासी गांव रावली कलां, दुष्यंत और अंकुर निवासी बागपत गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। तीनों की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने गाज़ियाबाद संजय नगर स्थित संयुक्त अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। प्रमोद की हालत गंभीर देखते हुए परिजन उसे दिल्ली एम्स में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, ढिंडार पुलिया के पास कार और ऑटो की टक्कर हो गई। इससे ऑटो पलट गया और चार सवारी घायल हो गई।

रेकमेंडेड खबरें