अचानक फोन बंद होते ही खाता हुआ खाली

नवभारतटाइम्स.कॉम

बल्लभगढ़ में एक व्यक्ति के साथ साइबर ठगी हुई है। उनके फोन के अचानक बंद होकर फिर से चालू होने के बाद, दो बैंक खातों से कुल 99 हजार रुपये निकाल लिए गए। केनरा बैंक से 85 हजार और एचडीएफसी बैंक से 14 हजार रुपये यूपीआई के माध्यम से ट्रांसफर हुए।

phone switched off account emptied cyber thugs stole rs 99000 this way

nNBT न्यूज, बल्लभगढ़

साइबर ठगों ने एक व्यक्ति के दो बैंक खातों से कुल 99 हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-9 निवासी शख्स ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 25 मई को वह अपने मोबाइल पर वॉट्सऐप चला रहे थे। इसी दौरान उनका फोन अचानक बंद हो गया और कुछ सेकंड बाद अपने आप दोबारा चालू हो गया। इसके कुछ ही देर बाद उनके मोबाइल पर बैंक खातों से रकम कटने के संदेश आने लगे।

शिकायत के अनुसार, उनके केनरा बैंक खाते से 85 हजार रुपये और एचडीएफसी बैंक खाते से 14 हजार रुपये यूपीआई के माध्यम से ट्रांसफर कर लिए गए। जांच में सामने आया कि केनरा बैंक खाते से निकाली गई राशि ‘सानी यादव’ नामक व्यक्ति के खाते में भेजी गई, जबकि एचडीएफसी बैंक खाते से 14 हजार रुपये ‘शंभू जनरल स्टोर प्रो’ के नाम पर ट्रांसफर किए गए। पीड़ित का कहना है कि ये सभी लेन-देन उनकी जानकारी और अनुमति के बिना किए गए। घटना का पता चलते ही उन्होंने बैंक पहुंचकर जानकारी ली और राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और साइबर ठगी के तरीके व आरोपियों की पहचान को लेकर जांच की जा रही है।

रेकमेंडेड खबरें