पीटीआई, मुंबई: मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 17 पैसे गिरकर 95.36 पर बंद हुआ। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और दुनिया भर में सुरक्षित निवेश के तौर पर डॉलर की बढ़ती मांग की वजह से रुपये पर दबाव बना रहा। फॉरेक्स ट्रेडर्स का कहना है कि इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज मार्केट में रुपया 95.16 पर खुला। कारोबार के दौरान इसने 95.03 का ऊपरी स्तर और 95.31 का निचला स्तर देखा। अंत में यह पिछले बंद भाव के मुकाबले 17 पैसे की गिरावट के साथ 95.36 पर बंद हुआ। RBI रेफरेंस रेट के मुताबिक रुपये का भाव 95.17 रहा।


