n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद : आने वाले दिनों में भीषण गर्मी का अनुमान है। मौसम विभाग से मिले ताजा आंकड़ों के मुताबिक, तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी, पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। हवा में नमी का स्तर 40 से 80 फीसदी के बीच रहने वाला है। जिससे चिपचिपी और उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मंगलवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहा। 3 से 5 जून के बीच तापमान तेजी से बढ़ेगा। 3 जून को 38 , 4 जून को 39 और 5 जून को पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इन दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसके मुताबिक 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी और बिजली चमकने के साथ आंधी-तूफान आने की आशंका है। 6 जून को कुछ इलाकों में हल्की बौछारें पड़ सकती हैं।


