n NBT न्यूज, मुरादनगर
गाज़ियाबाद के प्रताप विहार निवासी युवक मंगलवार को दोस्तों के साथ गंगनहर में नहाने आया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। एनडीआरएफ की टीम और निजी गोताखोर उसकी तलाश करने में जुटे हैं। हरमीत सिंह भाटिया गंगनहर में पानी के बहाव में बह गया। उसके डूबने की सूचना दोस्तों ने पुलिस को दी। पुलिस ने उसको तलाशने के लिए एनडीआरएफ टीम और निजी गोताखोर के साथ गंग नहर में सर्च अभियान चलाया। बता दें कि गंग नहर में स्नान करते समय एक माह में 10 लोग डूब चुके हैं। जिसको लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिला अधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जो भी व्यक्ति गंग नहर के बीच में नहाता मिले, उसे पकड़ कर जेल भेजा जाएं।


