17 Lakhs Stolen From Businessmans House In Masauli Thieves Flee With 25 Lakhs Cash And 15 Lakhs Jewelry
मसौली थाने के पास व्यापारी के घर से "17 लाख की चोरी
नवभारतटाइम्स.कॉम•
मसौली में व्यापारी महेंद्र कुमार जैन के घर में चोरों ने सेंध लगाई। चोरों ने खिड़की तोड़कर घर में प्रवेश किया। उन्होंने करीब ढाई लाख नकद और 15 लाख के जेवर चुरा लिए। यह घटना मंगलवार रात को हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह चोरी मसौली थाने से कुछ ही दूरी पर हुई।
nNBT न्यूज, मसौली: बहराइच रोड पर मसौली थाने से महज कुछ दूर मंगलवार रात एक व्यापारी के घर में घुसे चोर करीब ढाई लाख नकद और "15 लाख के जेवर उठा ले गए। प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि गल्ला व्यवसायी महेंद्र कुमार जैन का बड़ागांव मोड़ के पास मकान है। रात में चोर पीछे की खिड़की को लोहे की रॉड से तोड़कर घर में घुसे। जांच की जा रही है।