बेटे ने डंडे से पीटकर मां को मार डाला

नवभारतटाइम्स.कॉम

सीतापुर के मानपुर में एक सनसनीखेज वारदात हुई है। नशे में धुत बेटे हरेंद्र ने अपनी मां शिव कुमारी को डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। गांव वालों को पहले यह बताया गया कि शिव कुमारी की मौत हो गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो हत्या का खुलासा हुआ।

son kills mother by beating with a stick in a drunken state police arrest accused

nNBT न्यूज, सीतापुर: मानपुर के कटरा गांव में बुधवार सुबह एक शख्स ने नशे की हालत में डंडे से पीट-पीटकर अपनी मां की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपित हरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, हरेंद्र ने सुबह गांवावालों को बताया कि उसकी मां शिव कुमारी (56) की मौत हो गई है। सूचना पर पुलिस पहुंची तो शिवकुमारी का लहूलुहान शव मिला। शुरुआती जांच में पता चला कि उनकी डंडे से पीट-पीटकर हत्या की गई थी।