Grand Welcome Of Foreign Guests With Faruahi Dance In Varanasi Brics Culture Working Group Meeting From Today
विदेशी मेहमानों का फरुआही नृत्य से स्वागत
नवभारतटाइम्स.कॉम•
वाराणसी में ब्रिक्स संस्कृति कार्य समूह की दो दिवसीय बैठक शुरू हो रही है। चीन, ब्राजील, मिस्र सहित कई देशों के प्रतिनिधि शहर पहुंच चुके हैं। एयरपोर्ट पर कलाकारों ने फरुआही नृत्य से उनका स्वागत किया। रास्ते में बधावा, धोबिया और ढेडिया नृत्य दलों ने भी प्रस्तुति दी। यह बैठक सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देगी।
nNBT न्यूज, वाराणसी : ब्रिक्स संस्कृति कार्य समूह की दो दिवसीय बैठक गुरुवार से शुरू होगी। इसके लिए चीन, ब्राजील, मिस्र समेत कई देशों के प्रतिनिधि बुधवार को शहर पहुंचे। बाबतपुर एयरपोर्ट पर इनके स्वागत के दौरान कलाकारों ने फरुआही नृत्य पेश किया। वहीं, बधावा, धोबिया और ढेडिया नृत्य दल ने रास्ते में प्रस्तुति दी।