n NBT रिपोर्ट, लखनऊ: लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) अपनी अनंत नगर योजना में ‘अदिति अपार्टमेंट’ का निर्माण करेगा। यह अनंत नगर की पहली बहुमंजिला आवासीय परियोजना होगी, जिसमें 1 बीएचके और 2 बीएचके श्रेणी के कुल 1392 अफोर्डेबल फ्लैट्स बनाए जाएंगे। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने इस परियोजना के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। उन्होंने बताया कि आदर्श खंड स्थित 18,411 वर्गमीटर क्षेत्रफल के ग्रुप हाउसिंग भूखंड पर यह परियोजना विकसित की जाएगी। इसमें 1 बीएचके के 412 फ्लैट होंगे, जिनका क्षेत्रफल 38.25 वर्गमीटर होगा। वहीं, 2 बीएचके श्रेणी के 980 फ्लैट बनाए जाएंगे, जिनका क्षेत्रफल 50.10 वर्गमीटर निर्धारित किया गया है।
545 चार पहिया वाहनों के लिए पार्किंग : परियोजना में बेसमेंट और स्टिल्ट पार्किंग की व्यवस्था होगी, जहां 545 चार पहिया वाहन पार्क हो सकंेेगे। परिसर में पांच आवासीय टावर बनाए जाएंगे।

