nNBT न्यूज, नरवल (कानपुर): महाराजपुर के गंगा कटरी स्थित बैजाखेड़ा गांव में बुधवार तड़के चार बजे खेत में गुलाब के फूल तोड़ने गए सुरेंद्र पासवान (55) पर किसी वन्यजीव ने हमला कर दिया। साथ में मौजूद घरवालों के शोर मचाने पर वन्यजीव जंगल की तरफ भाग गया। फिलहाल सुरेंद्र का इलाज चल रहा है। डिप्टी रेंजर अनिल तोमर ने बताया कि खेतों में मिले पगमार्क लकड़बग्घे के हैं।


