n NBT न्यूज, लखनऊ: विवेक यादव (4.2 ओवर, 4 रन, 5 विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर गुरुवार को केवाई स्पोट् र्स क्लब ने यूनिटी क्रिकेट अकेडमी के खिलाफ 189 रन से बड़ी जीत दर्ज की। रॉयल स्पोट् र्स गंज एलडीए पर केवाई स्पोट् र्स क्लब ने 35 ओवर के खेल में आठ विकेट पर 273 रन बढ़ाए। मो. अय्यूब खान ने 79 और शौर्य पांडेय ने 58 रन की पारी खेली। जवाब में यूनिटी क्रिकेट अकैडमी 19.2 ओवर में 84 रन पर सिमट गया। विवेक प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।
सिराज खान की याद में यू-16 खिलाड़ियों को लेकर गुरुवार को क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत हुई। टूर्नामेंट के पहले दिन सात मुकाबले खेले गए। इसमें रेड इंटरनैशनल स्पोट् र्स क्लब ने यूपी रेंजर्स क्लब और द क्रिएटर्स क्रिकेट क्लब ने चारमिनार क्रिकेट क्लब को सस्ते में समेट कर 10 विकेट से मुकाबला जीता। अन्य मुकाबलों में, कल्पना क्रिकेट फाउंडेशन ने 222 रन बनाते हुए कंचन स्पोट् र्स क्रिकेट क्लब को और ब्लू इंटरनैशनल स्पोट् र्स क्लब ने 184 रन बनाते हुए जीसीआरजी क्रिकेट क्लब को 55 रन एवं यूथ क्रिकेट क्लब ने 221 रन बनाते हुए ब्लेज विलो क्रिकेट अकैडमी को 66 रन से शिकस्त दी। एक अन्य मैच में, रेकॉन स्पोट् र्स क्लब के खिलाफ एसएमआर क्रिकेट अकैडमी पांच विकेट से जीता।


