मुआवज़े के लिए टावर पर चढ़ा युवक

नवभारतटाइम्स.कॉम

गोंडा के परसपुर में एक युवक अपने जले छप्पर के मुआवजे के लिए सौ फुट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। यह घटना मंगलवार को हुई। आग 25 मई को लगी थी जिसमें युवक का छप्पर जल गया था। पुलिस ने चार घंटे की मशक्कत के बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर उसे नीचे उतारा।

youth climbed mobile tower for compensation came down after hours of effort

nNBT न्यूज, गोंडा: परसपुर के त्यौरासी गांव में जले छप्पर के लिए मुआवजे की मांग कर रहा एक युवक मंगलवार को करीब 100 फुट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। 25 मई को गांव में लगी आग में राहुल का छप्पर जल गया था। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उसे नीचे उतारा।