फर्ज़ी कर्मचारियों की एंट्री दिखा 47 लाख रुपये किए ट्रांसफर, तीन काबू

नवभारतटाइम्स.कॉम

सेक्टर-50 पुलिस ने फर्जी कर्मचारियों के नाम पर 47 लाख रुपये की हेराफेरी करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक मैनपावर कंपनी के कर्मचारी हरिओम ने अपने परिजनों के खातों में यह रकम ट्रांसफर की थी। पुलिस ने राजस्थान के भिवाड़ी से सज्जन कुमार, दीपक कुमार और हरिओम को पकड़ा है।

फर्ज़ी कर्मचारियों की एंट्री दिखा 47 लाख रुपये किए ट्रांसफर, तीन काबू

n NBT रिपोर्ट, सेक्टर-50: फर्जी कर्मचारी दिखाकर परिजनों के खातों में रकम ट्रांसफर करने के मामले में सेक्टर-50 थाना पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। मैनपावर उपलब्ध कराने वाली एक कंपनी के अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने 30 मई को केस दर्ज किया था।

अधिकारी के अनुसार, वह ‘मानव संसाधन’ नामक कंपनी में कार्यरत हैं, जो मैनपावर उपलब्ध कराती है। कंपनी में काम करने वाले हरिओम नामक कर्मचारी ने 2022 से 2026 के बीच फर्जी कर्मचारियों की एंट्री दिखाकर अपने परिजनों के खातों में करीब ₹47 लाख ट्रांसफर कर दिए। जांच के दौरान पुलिस ने राजस्थान के भिवाड़ी से सज्जन कुमार, दीपक कुमार और हरिओम को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को 2 दिन के रिमांड पर लिया गया है।