nNBT न्यूज, सुलतानपुर: जयसिंहपुर कोतवाली पुलिस ने वीरसिंहपुर निवासी सर्राफ जयप्रकाश सोनी से 18 लाख की रंगदारी वसूलने के आरोप में दोस्तपुर के पहाड़पुर रायपट्टी निवासी राजमंगल सिंह उर्फ भोलू सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। जयप्रकाश का आरोप है कि राजमंगल डरा-धमकाकर उनसे 18 लाख की रंगदारी ले चुका है। अब 40 लाख और मांग रहा है। एसपी चारू निगम ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें लगाई गई हैं।


