बाराबंकी के सूने रास्तों पर फिर मिलेगी पेड़ों की छाया

नवभारतटाइम्स.कॉम

बाराबंकी के खाली रास्तों पर फिर से हरियाली छाएगी। चौड़ीकरण में कटे पेड़ों की जगह अब नए पौधे लगेंगे। चिनहट से देवा, लखनऊ से महमूदाबाद जैसे 12 रास्तों पर छायादार और फलदार पेड़ लगाए जाएंगे। मिशन छाया के तहत इन पौधों की सुरक्षा के लिए फेंसिंग भी की जाएगी। यह अभियान सूने रास्तों को फिर से हरा-भरा बनाएगा।

barabankis deserted roads will once again be shaded by trees shade and fruit bearing plants to be planted under mission chhaya

nNBT न्यूज, बाराबंकी: इस बार पौधरोपण अभियान में सबसे ज्यादा फोकस उन रास्तों पर होगा, जहां चौड़ीकरण के दौरान दशकों पुराने पेड़ काटे गए थे। डीएफओ आकाशदीप बधावन ने बताया कि चिनहट से देवा वाया कुर्सी, लखनऊ से महमूदाबाद, देवा से सद्दीपुर समेत 12 रास्तों के किनारे बड़े पैमाने पर पौधे लगाने की तैयारी है। मिशन छाया के तहत इन रास्तों के किनारे छायादार और फलदार पौधे लगाए जाएंगे और सुरक्षा के लिए इनकी फेंसिंग भी की जाएगी।