n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : यूपी के ग्रामीण इलाकों में बंजर भूमि को चिह्नित कर वहां अमृत सरोवर बनाए जाएंगे। इससे जहां गांवों का सौंदर्य बढ़ेगा, वहीं ये सरोवर भीषण गर्मी में पशु-पक्षियों के लिए लाइफलाइन साबित होंगे। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने इस संबंध में प्रमुख सचिव, ग्राम्य विकास विभाग को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बरसात से पहले यह योजना धरातल पर दिखाई देनी चाहिए। केशव मौर्य ने कहा कि बंजर जमीनों पर बने इन सरोवरों से न केवल जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि पर्यावरण संतुलन भी बेहतर होगा।


