'अपराधी को उसकी ही भाषा में समझाएंगे'

नवभारतटाइम्स.कॉम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में पूर्वी उत्तर प्रदेश के पहले फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि विकास के लिए सुरक्षा सबसे जरूरी है। जो लोग सुरक्षा की नीति नहीं मानेंगे, उन्हें उसी भाषा में समझाया जाएगा। नौजवानों के रोजगार पर कोई आंच नहीं आने दी जाएगी।

criminals will be understood in their own language says cm yogi adityanath

nNBT न्यूज, गोरखपुर

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) में "42.50 करोड़ से बने पूर्वी यूपी के पहले फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स और कामगारों के आवासीय परिसर का लोकार्पण किया। साथ ही 208 करोड़ की 71 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि विकास और उद्यम के लिए सुरक्षा सर्वाधिक जरूरी है। जीरो टॉलरेंस की नीति न मानने वाले जिस बोली-भाषा में समझेंगे, उन्हें उसी भाषा में समझाया जाएगा, पर नौजवानों के रोजगार पर डकैती नहीं डालने दी जाएगी।

योगी ने कहा कि साल 2017 के बाद से यूपी ने सुरक्षा का नया मॉडल पेश किया है। इसकी बदौलत 50 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इनमें 15 लाख करोड़ के प्रस्ताव धरातल पर उतारे जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि किसी ने गरीबों का हक छीनने की कोशिश की या व्यापारियों को धमकाने का प्रयास किया या बेटियों की इज्जत से खिलवाड़ का दुस्साहस किया तो सरकार छोड़ेगी नहीं। ऐसे लोगों को पाताल से भी खोजकर निकाल लाएंगे।