हीरे की अंगूठी हुई गुम, मुकदमा

नवभारतटाइम्स.कॉम

नूरनगर सिहानी में एक बेटी की हीरे की अंगूठी पारिवारिक समारोह में गुम हो गई। शिकायत के बावजूद पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। पीड़ित ने पुलिस आयुक्त से गुहार लगाई। इसके बाद तीन जून को मामला दर्ज हुआ। पता चला कि अंगूठी मिक्की माउस सेटअप करने वाले बबलू के पास है। पुलिस अब जांच कर रही है।

ghaziabad daughters diamond ring lost police accused of not registering case fir on commissioners complaint

n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद : नंदग्राम क्षेत्र के नूरनगर सिहानी निवासी शख्स की बेटी की हीरे की अंगूठी 29 जनवरी 2026 को गुम हो गई थी। आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। पीड़ित ने पुलिस आयुक्त से शिकायत की तो तीन जून को केस दर्ज किया गया है। नूरनगर सिहानी निवासी प्रवीण त्यागी ने बताया कि 29 जनवरी को एक पारिवारिक समारोह राजनगर एक्सटेंशन में था। वहां बेटी की हीरे की अंगूठी गुम हो गई। 30 जनवरी और पांच फरवरी को पुलिस से शिकायत की थी। बाद में उन्हें जानकारी हुई कि कार्यक्रम में मिक्की माउस सेटअप करने वाले बबलू नाम के व्यक्ति के पास अंगूठी है।