nNBT रिपोर्ट, गाजियाबाद : भारत सरकार की जनगणना निदेशक शीतल वर्मा ने जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड और नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक की उपस्थिति में नगर निगम गाजियाबाद में चल रहे जनगणना कार्यों की समीक्षा की। बैठक में निदेशक ने कार्य में तेजी लाने के लिए 15 जून तक 100% कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया। उन्होंने निर्देश दिए कि 5 जून तक 30% और 10 जून तक 70% कार्य अनिवार्य रूप से पूरा कर लिया जाए। निदेशक शीतल वर्मा ने मकान सूचीकरण के कार्य में गति लाने के लिए आरडब्ल्यूए का सहयोग लेने और सोशल मीडिया से लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए।


