बाइपास के लिए 29 गांवों में ज़मीन की बिक्री पर रोक

नवभारतटाइम्स.कॉम

कुरुक्षेत्र बाईपास को मंजूरी मिल गई है। अब संबंधित 29 गांवों में जमीन अधिग्रहण का काम शुरू होगा। इस कारण पिहोवा और थानेसर तहसीलों में इन गांवों की जमीन की खरीद-बिक्री पर तत्काल रोक लगा दी गई है। यह कदम बाईपास निर्माण की प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए उठाया गया है।

kurukshetra bypass land sale halted in 29 villages land acquisition soon

NBT न्यूज, कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र के उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बुधवार को कहा कि कुरुक्षेत्र बाईपास की मंजूरी के बाद अब संबंधित गांवों की भूमि अधिग्रहण के कार्य को जल्द ही शुरू किया जाएगा बाईपास के लिए 29 गांवों में जमीन की खरीद-बिक्री पर रोक लगाई गई है। इस कार्यवाही को ध्यान में रखते हुए पिहोवा , थानेसर की तहसील में संबंधित गांवों की भूमि की खरीद, बिक्री दस्तावेजों के पंजीकरण करने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाती है।