कुरुक्षेत्र रेप केस के आरोपी रिटायर्ड डॉक्टर को दोबारा नौकरी कैसे : महिला आयोग

नवभारतटाइम्स.कॉम

कुरुक्षेत्र में नाबालिग से रेप के आरोपी रिटायर्ड डॉक्टर की दोबारा नियुक्ति पर सवाल उठ रहे हैं। हरियाणा महिला आयोग ने स्वास्थ्य विभाग को नोटिस जारी किया है। आयोग ने पूछा है कि किस नियम के तहत डॉक्टर को दोबारा नौकरी दी गई। यह मामला मरीजों की सुरक्षा से जुड़ा है। आयोग ने तीन दिन में जवाब मांगा है।

कुरुक्षेत्र रेप केस के आरोपी रिटायर्ड डॉक्टर को दोबारा नौकरी कैसे : महिला आयोग

NBT न्यूज,कुरुक्षेत्र

कुरुक्षेत्र जिले के लोकनायक जयप्रकाश (LNJP) सिविल अस्पताल में 15 साल की नाबालिग से रेप के आरोप में गिरफ्तार रिटायर्ड डॉक्टर शैलेंद्र शर्मा शैली की दोबारा नियुक्ति अब बड़े सवालों के घेरे में आ गई है। हरियाणा राज्य महिला आयोग ने मामले में सख्त रुख अपनाते हुए स्वास्थ्य विभाग से 3 दिन के भीतर जवाब मांगा है।

महिला आयोग ने डायरेक्टर जनरल हेल्थ सर्विसेज, हरियाणा को नोटिस जारी कर पूछा है कि आखिर एक रिटायर्ड सीनियर मेडिकल ऑफिसर को दोबारा डॉक्टर/कंसल्टेंट के तौर पर किस नियम और प्रक्रिया के तहत LNJP अस्पताल में नियुक्त किया गया। आयोग ने साफ कहा है कि मामला बेहद गंभीर है, क्योंकि अस्पतालों में महिलाएं और बच्चे इलाज के लिए आते हैं। मरीजों की सुरक्षा से जुड़ा हर पहलू जांच के दायरे में आना जरूरी है। महिला आयोग ने स्वास्थ्य विभाग से कहा कि सभी सवालों के जवाब दस्तावेजों समेत तीन दिन के भीतर उपलब्ध कराए जाए। आयोग यह भी जांचना चाहता है कि डॉक्टर की दोबारा नियुक्ति में तय प्रक्रिया और सुरक्षा मानकों का पालन हुआ था या नहीं।

29 मई को पास के एक गांव की 15 साल की लड़की अपने पिता के साथ अस्पताल आई थी। उसके पिता को भर्ती कर लिया गया था। इसी दौरान लड़की ने भी पेट में दर्द की शिकायत की। जिसके बाद उसने OPD में जांच कराई। वहां डॉक्टर शैली ने उसे फीमेल वार्ड में भर्ती कर लिया। आरोप है कि इसी दौरान डॉक्टी ने लड़की को OPD में ले जाकर कई बार रेप किया।