पानीपत में 1,000 वोल्ट की तार छूते ही ट्रक हुआ स्वाहा

नवभारतटाइम्स.कॉम

पानीपत के नूरवाला कुटानी रोड पर एक बड़ा हादसा हुआ। विदेश से आया वेस्ट कपड़ों से लदा ओवरलोड ट्रक हाईटेंशन तारों से छू गया। इससे ट्रक में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में ट्रक का टायर फट गया। पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पानीपत में 1,000 वोल्ट की तार छूते ही ट्रक हुआ स्वाहा

NBT न्यूज,पानीपत

पानीपत शहर के नूरवाला कुटानी रोड स्थित गैस गोदाम के पास बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां विदेश से इंपोर्ट (आयात) होकर आए वेस्ट कपड़े से लदा एक ओवरलोड ट्रक जैसे ही गोदाम वाली गली में मुड़ा, ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्टेज की हाईटेंशन तारों के संपर्क में आ गया। तारों से छूते ही ट्रक में अचानक भयंकर आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में ट्रक का टायर जोरदार धमाके के साथ फट गया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है।

जानकारी के अनुसार ट्रक में लदा वेस्ट कपड़ा विदेश से विशेष रूप से इंपोर्ट होकर भारत पहुंचा था। इसके बाद इस माल को पानीपत के नूरवाला कुटानी रोड स्थित एक गोदाम में पहुंचाया जा रहा था। जैसे ही ट्रक गैस गोदाम वाली गली में पहुंचा, तो ट्रक के अत्यधिक ओवरलोड (ऊंचाई ज्यादा) होने के कारण वह गली के ऊपर से जा रही 11 हजार वोल्टेज की हाईटेंशन तारों से टच हो गया। तारों में हुए जोरदार शॉर्ट सर्किट के कारण वेस्ट कपड़े ने तुरंत आग पकड़ ली। कपड़े के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और पूरा ट्रक धू-धू कर जलने लगा। इसी बीच आग की तपन से ट्रक का टायर भी ब्लास्ट हो गया। जिससे आसपास के लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस घटना के कारणों की तहकीकात र रही है। इलाके में हाईटेंशन लाइन का समाधान किया जाएगा।