nवीएन दास, अयोध्या: परिक्रमा मार्ग पर रामायण वैक्स म्यूजियम बनकर तैयार हो गया है। इसका उद् घाटन सीएम योगी आदित्यनाथ के हाथों करवाने की तयारी है। विख्यात वैक्स शिल्पी सुनील कुमार कांडलौर ने यहां वैक्स की मूर्तियों से रामजन्म, राम जानकी विवाह, वाल्मीकि आश्रम, वनवास, रावण युद्ध समेत रामायण के 50 प्रसंगों के सीन तैयार किए हैं।
होगा विस्तार: उद् घाटन और पार्किंग की व्यवस्था के बाद म्यूजियम के विस्तार पर भी काम होगा। सुनील ने बताया कि विस्तार के दौरान रामायण के 50 और प्रसंगों के सीन वैक्स की मूर्तियों से तैयार किए जाएंगे।
डीएम ने किया निरीक्षण: डीएम शशांक त्रिपाठी ने भी म्यूजियम का निरीक्षण कर किया। उन्होंने कहा कि यह म्यूजियम सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।


