‘महाकुंभ में ट्रांसपोर्टरों ने निभाई अहम भूमिका’

नवभारतटाइम्स.कॉम

महाकुंभ के सफल आयोजन में ट्रांसपोर्टरों ने अहम भूमिका निभाई। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि परिवहन उद्योग प्रदेश की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है। सरकार उद्योग के विकास के लिए सब कुछ कर रही है। महाकुंभ में देशभर के ट्रांसपोर्टरों का योगदान महत्वपूर्ण रहा। कार्यक्रम में येलो प्लेट ऐप लॉन्च किया गया।

transporters played a crucial role in mahakumbh transport minister dayashankar singh praised yellow plate app launched

n NBT रिपोर्ट, लखनऊ: बस ऐंड कार ऑपरेटर फेडरेशन के प्रवास 5 कर्टेन रेज़र कार्यक्रम में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि परिवहन उद्योग प्रदेश की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है और सरकार उद्योग के विकास के लिए सब कुछ कर रही है। देश में सबसे ज्यादा एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश में विकसित किए गए हैं, जिनकी योजना ट्रांसपोर्टरों की आवश्यकताओं और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है। महाकुंभ के सफल आयोजन में देशभर के ट्रांसपोर्टरों का योगदान महत्वपूर्ण रहा है, जिसके लिए वे विशेष रूप से बधाई के पात्र हैं। कार्यक्रम में येलो प्लेट ऐप लॉन्च किया गया। यह ऐप उत्तर प्रदेश के बस और कार ऑपरेटर्स के लिए एक तकनीकी पहल है। इस अवसर पर अलीगढ़ के संसद सतीश गौतम, सहारनपुर विधायक राजीव गम्बर भी उपस्थित रहे। इसके अलावा फेडरेशन की ओर से प्रसन्न पटवर्धन, राकेश कालरा, अनिल दीक्षित, गुरमीत सिंह तनेजा, माणिक चावला और नरेश ग्रोवर ने भी बात रखी।