मंदिर में पढ़ी नमाज, तीन पर केस दर्ज

नवभारतटाइम्स.कॉम

बुलंदशहर के ओलिना गांव में हनुमान मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस ने राजमिस्त्री असर मोहम्मद, उसके साथी नज़र मोहम्मद और मकान मालिक राजकुमार के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। यह घटना तब हुई जब हल्की बूंदाबांदी के कारण असर मोहम्मद ने राजकुमार के कहने पर मंदिर परिसर में नमाज पढ़ी।

video of offering namaz in temple goes viral case registered against three

n NBT न्यूज बुलंदशहर : औरंगाबाद थाना क्षेत्र के ओलिना गांव में राजमिस्त्री के हनुमान मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने का विडियो वायरल हो रहा है। पुलिस ने राजमिस्त्री समेत तीन के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

गांव में राजकुमार अपने मकान का निर्माण करा रहे हैं। इसमें पड़ोसी गांव जहरा के राजमिस्त्री मकान बना रहे हैं। दोपहर में लंच के समय कुछ मजदूर खाना खाने के लिए चले गए,जबकि राजमिस्त्री असर मोहम्मद निर्माणाधीन मकान के सामने बने हनुमान मंदिर परिसर में चले गए। बताया जाता है कि इस दौरान हल्की बूंदाबांदी होने के कारण असर मोहम्मद ने राजकुमार के कहने पर वहां नमाज पढ़ ली। असर मोहम्मद का साथी नज़र मोहम्मद भी वहां खड़ा था।इस दौरान किसी ने विडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इससे ग्रामीणों में रोष फैल गया। सूचना पाकर इंस्पेक्टर औरंगाबाद मोहम्मद असलम पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और असर मोहम्मद को हिरासत में लेकर थाने ले आए। जांच अधिकारी अभिषेक तेवतिया ने बताया कि पुलिस की जांच में सामने आया है कि एक वर्ग के धर्म का अपमान करने के उद्देश्य से उपासना के स्थान को अपवित्र किया गया है। आरोपी असर मोहम्मद, नज़र मोहम्मद, राजकुमार के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। असर का चालान कर दिया गया है।