जर्जर पुल से पानी में गिरे भाइयों को ग्रामीणों ने बचाया

नवभारतटाइम्स.कॉम

दनकौर के दलेलगढ़ गांव में जर्जर पुल पर एक बड़ा हादसा टल गया। बुधवार को पुल पार करते समय बाइक सवार दो सगे भाई पानी में गिर गए। ग्रामीणों की तत्परता से दोनों भाइयों को सुरक्षित बचा लिया गया। ग्रामीणों ने बाइक को भी पानी से बाहर निकाला। पुल पर पहले भी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।

villagers rescued brothers who fell from a dilapidated bridge a major accident averted in dalelgarh

n NBT न्यूज, दनकौर : दलेलगढ़ गांव में बने जर्जर और अस्थायी पुल पर एक बार फिर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बुधवार को पुल पार करते समय बाइक सवार दो सगे भाई पानी में गिर गए। ग्रामीणों की तत्परता के चलते दोनों भाइयों की जान बच गई।

गांव निवासी केहर सिंह के दो बेटे शिव मंदिर से गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अस्थायी पुल पार करते समय बाइक अनियंत्रित होकर पानी में जा गिरी और दोनों भाई भी तेज बहाव में बहते हुए अंदर की ओर चले गए। ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए राहत और बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों भाइयों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बचाव अभियान में सागर चौधरी, रविंदर, मंदिर के पुजारी औपम दास और तरुण दास समेत कई ग्रामीणों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

हादसे के दौरान बाइक भी पानी में डूब गई थी। ग्रामीणों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद बाइक को पानी से बाहर निकाला। ग्रामीणों का कहना है कि इस पुल पर पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद स्थायी पुल निर्माण की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।