Wheatman Dr Gyanendra Pratap Singh Becomes Vc Of Acharya Narendra Dev Agricultural University
व्हीटमैन डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह बने एनडी विवि के वीसी
नवभारतटाइम्स.कॉम•
राजभवन ने डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह को आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि का वीसी नियुक्त किया है। राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार विजेता डॉ. ज्ञानेंद्र को व्हीट मैन ऑफ इंडिया भी कहा जाता है। उनके पिता भी कृषि विवि के वीसी रह चुके हैं। यह नियुक्ति हाई कोर्ट के आदेश पर हुई है।
nNBT न्यूज, अयोध्या: हाई कोर्ट के आदेश पर राजभवन ने नियुक्ति आदेश बहाल रखते हुए डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह को आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौ द्योगिक विवि का वीसी नियुक्त किया है। राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार से सम्मानित डॉ. ज्ञानेंद्र को व्हीट मैन ऑफ इंडिया भी कहते हैं। उनके पिता डॉ. महातिम सिंह पंतनगर कृषि विवि के वीसी व बीएचयू के कृषि विज्ञान संस्थान के निदेशक रहे थे।