इमारत की मजबूती के लिए AOA खुद भी उठा रहीं कदम

नवभारतटाइम्स.कॉम

सोसायटियों की एओए (अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन) अब अपनी इमारतों की मजबूती को लेकर गंभीर हो गई हैं। कई सोसायटियों की एओए ने बिल्डरों से बिल्डिंग ऑडिट कराने की मांग की है। साथ ही, सीपेज और प्लास्टर झड़ने जैसी समस्याओं को तत्काल ठीक कराया जा रहा है। निवासियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाए जा रहे हैं।

aoa taking steps for building strength demanding audits and repairs

n NBT न्यूज, ग्रेनो : सोसायटियों में बिल्डिंग की मजबूती को ध्यान में रखते हुए कई सोसायटियों की एओए ने बिल्डर प्रबंधन को लेटर लिखकर ऑडिट कराने की मांग की है। कई एओए सीपेज और प्लास्टर झड़ने वाली जगह दुरुस्त करा रही है।

ग्रेनो वेस्ट की अरिहंत आर्ड़ेन सोसायटी में एओए के निशीथ कांत चतुर्वेदी ने बताया कि परिसर में दो से तीन हजार परिवार रह रहे हैं। ऐसे में लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुताई और प्लास्टर गिरने वाली जगह की मरम्मत कराई जा रही है। इसके साथ ही बिल्डिंग को बने हुए काफी साल हो गए है,ऐसे में बिल्डिंग के स्ट्रक्चरल ऑडिट करने के लिए बिल्डर प्रबंधन को ईमेल भेजा है। गौड़ सौन्दर्यम सोसायटी में एओए की अध्यक्ष रति गुप्ता ने बताया कि सीपेज, प्लास्टर व अन्य जुड़ी चीजों के तत्काल रखरखाव के लिए मेंटिनेंस टीम को निर्देश दिए है। सभी टावरों के ऊपरी हिस्से वाले प्लास्टर को दिखवा रहे है। अगर किसी भी टावर के बाहर सीपेज है, उसे तत्काल ठीक करा रहे है।,एओए बोर्ड बैठक में स्ट्रक्चरल ऑडिट के लिए सहमति लेकर जल्द ही कार्य कराएंगे। आम्रपाली सेंचुरियन पार्क लो राइज में एडह\क एओए के अध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि बिल्डिंग का स्ट्रक्चरल ऑडिट करने के लिए एनबीसीसी और कोर्ट रिसीवर को वर्ष 2024 में लेटर जारी करके बोला गया था,लेकिन अभी तक कोई एक्शन नहीं हो पाया है।