nNBT रिपोर्ट, नोएडा : शहर में ई बस सेवा के संचालन की तैयारी शुरू हो गई है। पहले चरण में 100 ई बसों का संचालन किया जाना है। मंगलवार को 30 ई बसें नोएडा पहुंच गईं। यूपीएसआरटीसी व नोएडा अथॉरिटी ने इस बसों की चार्जिंग व्यवस्था व संचालन के लिए तैयारी शुरू कर दी है। सेक्टर-90 डिपों में इन बसों की चार्जिंग के लिए अस्थायी चार्जिंग स्टेशन बनाए जा रहे हैं। अथॉरिटी की एसीईओ वंदना त्रिपाठी ने बताया कि इन बसों की चार्जिंग के लिए डिपो में ही अस्थाई चार्जिंग स्टेशन बनाए जा रहे हैं।
वहीं, एयरपोर्ट के उद्घाटन से पहले मुख्यमंत्री ई-बसों का लोकार्पण करेंगे। ई-बस सेवा शुरू कराने के साथ ही नोएडा अथॉरिटी सेक्टर-96 स्थित अथॉरिटी के नए कार्यालय का लोकार्पण भी सीएम के हाथों कराएगी। कार्यक्रम का दिन और शेड्यूल अभी फाइनल नहीं है लेकिन माना जा रहा है कि 14 की शाम को या फिर 11 जून इन दोनों में भी दिन तय हो सकता है।

