n NBT रिपोर्ट, सेक्टर-44: मॉनसून से पहले बारिश के पानी के बेहतर मैनेजमेंट को लेकर शहरी विकास के प्रधान सलाहकार डीएस ढेसी ने शहर की आरडब्ल्यूए के साथ समीक्षा बैठक की गई। बैठक में चर्चा की गई कि बारिश के पानी को कैसे रैन वॉटर हार्वेस्टिंग के माध्यम से जमीन तक पहुंचाया जाए, इससे ग्राउंड वॉटर लेवल रिचार्ज होगा। बारिश का लाखों लीटर पानी बर्बाद होने से बचेगा। छह माह में इसी मुद्दे पर यह तीसरी बैठक है। इसे लेकर जीएमडीए और आरडब्ल्यूए जल्द ही एक मॉक ड्रिल भी करेंगे। बैठक में डीटीपी आरएस बाठ, एसई सुधीर रांसलीवाल के अलावा 20 से 30 एकड़ में फैली सोसायटियों के आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक का उद्देश्य मॉनसून से पहले बरसाती पानी के उपयोग के लिए कितनी आरडब्ल्यूए प्रभावी तरीके से काम कर रही हैं।

