SIR को लेकर BLO और सुपरवाइज़रों को दी ट्रेनिंग

नवभारतटाइम्स.कॉम

पटौदी विधानसभा क्षेत्र में SIR 2026 अभियान की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए सभी बीएलओ और सुपरवाइज़रों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करने के निर्देश दिए गए। नए मतदाताओं के नाम जोड़ने और नियमों के अनुसार प्रक्रिया अपनाने की जानकारी भी दी गई।

training for blo and supervisors for voter list special revision sir 2026 in pataudi

n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव: पटौदी विधानसभा क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 अभियान के संचालन को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी एवं एसडीएम पटौदी दिनेश कुमार लुहाच की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में क्षेत्र के सभी 259 बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ), 28 सुपरवाइजर और चुनाव शाखा से जुड़े कर्मचारी शामिल हुए।

प्रशिक्षण का उद्देश्य मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण के दौरान किए जाने वाले कार्यों पर स्पष्ट दिशा-निर्देश देना रहा। अधिकारियों को मतदाता सत्यापन, गणना प्रपत्र भरवाने, नए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और निर्वाचन आयोग के निर्धारित नियमों के अनुसार प्रक्रिया अपनाने की जानकारी विस्तार से दी गई। प्रशिक्षक रजनीश सहरावत ने बीएलओ और सुपरवाइजरों को बताया कि अभियान के दौरान घर-घर जाकर मतदाताओं का वेरीफिकेशन करना अनिवार्य होगा।

रेकमेंडेड खबरें