बिजली के खंभों और खुले तारों को PVC पाइप से किया जा रहा कवर

नवभारतटाइम्स.कॉम

नगर निगम ने मॉनसून को देखते हुए एक अहम पहल की है। शहर की सड़कों पर बिजली के खंभों के खुले तारों को पीवीसी पाइप से सुरक्षित किया जा रहा है। यह कदम लोगों की सुरक्षा के लिए उठाया गया है।

before monsoon electricity poles and open wires being covered with pvc pipes initiative to prevent accidents

n NBT रिपोर्ट, सेक्टर-34

मॉनसून से पहले नगर निगम की ओर से एक अच्छी पहल की गई है। शहर की मुख्य सड़कों पर बिजली के खंभों के खुले तारों को कवर करने का काम शुरू किया गया है। इन तारों से मॉनसून के दौरान करंट लगने का खतरा रहता है। दो साल पहले इफकाे चौक एरिया में खुले तारों से बारिश में जलभराव के कारण पानी में करंट फैल गया था। जिससे करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई थी। ऐसे में लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निगम ने मॉनसून से पहले ही ऐसी खुले तारों को कवर करने का अभियान शुरू किया है। निगम की ओर से शहर के विभिन्न जोन में खतरनाक एवं संवेदनशील बिजली के खंभों को पीवीसी पाइप से कवर करने का कार्य शुरू कर दिया गया है।

ताकि रुकें हादसे: नगर निगम का यह अभियान सार्वजनिक हित में चलाया जा रहा है ताकि बरसात के दौरान बिजली के खंभों में करंट आने के अलावा खुले तारों के संपर्क में आने से होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके। जोन वाइन ड्राइव चलाकर ऐसे पॉइंटस की पहचान भी की जा रही है। नगर निगम कमिश्नर प्रदीप दहिया ने बताया कि मॉनसून से पहले यह काम पूरा कर लिया जाएगा। अगर किसी एरिया में ऐसी दिक्कत है तो स्थानीय लोग भी इस काम में सहयोग के लिए आगे आएं।