‘LSA से सफाई व्यवस्था वापस ली जाए’

नवभारतटाइम्स.कॉम

लखनऊ के एक भाजपा पार्षद ने एलएसए कंपनी को दिया गया अनुबंध रद्द करने की मांग की है। पार्षद का आरोप है कि कंपनी वॉर्ड की सफाई व्यवस्था संभालने में नाकाम रही है। मुख्य और संपर्क मार्गों पर लगातार गंदगी जमा हो रही है। कंपनी के कर्मचारी नियमित रूप से कचरा नहीं हटा रहे हैं।

bjp councilors anger over lsa companys failure demands withdrawal of sanitation services

nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : महानगर वॉर्ड के भाजपा पार्षद हरिश्चंद्र लोधी ने लखनऊ स्वच्छता अभियान (एलएसए) कंपनी को दिया गया सहमति पत्र निरस्त करने की मांग की है। पार्षद का आरोप है कि कंपनी वॉर्ड की सफाई व्यवस्था संभालने में पूरी तरह नाकाम रही है। उन्होंने नगर निगम से इस अनुबंध को तुरंत खत्म कर पहले जैसी पारंपरिक सफाई व्यवस्था बहाल करने का आग्रह किया है।

पार्षद का आरोप है कि, वॉर्ड के मुख्य और संपर्क मार्गों पर लगातार गंदगी जमा हो रही है। कंपनी के कर्मचारी नियमित रूप से कचरा नहीं हटा रहे हैं। जगह-जगह लगे गंदगी के ढेरों से स्थानीय निवासी परेशान हैं। पार्षद ने नाराजगी जताते हुए कंपनी को दिया अपना समर्थन पत्र वापस मांगा है। वॉर्ड को साफ रखने के लिए पुरानी व्यवस्था को ही सबसे बेहतर बताया गया है।