पौधे लगाकर BJP की 12 सालों की उपलब्ध्यिां बताईं

नवभारतटाइम्स.कॉम

गाजियाबाद में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने पौधे लगाकर पर्यावरण का संदेश दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 सालों में अल्पसंख्यकों के कल्याण, शिक्षा और रोजगार में हुए विकास कार्यों को गिनाया। मोर्चा के नेताओं ने कहा कि मोदी-योगी सरकार ने देश और उत्तर प्रदेश को विकास की राह पर आगे बढ़ाया है।

bjp highlights 12 years of modi governments achievements through tree plantation emphasizes minority welfare

n NBT न्यूज, विजयनगर : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर गाजियाबाद के पदाधिकारियों ने मंगलवार को पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां भी बताईं। मुख्य अतिथि अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सैयद हबीब हैदर व जनसंपर्क अभियान के प्रदेश प्रभारी सैयद अहसान अख्तर ने कहा कि 12 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में अल्पसंख्यकों के कल्याण, शिक्षा, रोजगार और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए ऐतिहासिक काम हुए हैं। मोर्चा के महानगर अध्यक्ष सरदार बलप्रीत सिंह ने कहा कि मोदी-योगी सरकार ने देश व उत्तर प्रदेश को विकास के शिखर पर पहुंचा दिया है।