n NBT न्यूज, फरीदाबाद : एनआईटी-तीन नेहरू कॉलोनी में तोड़फोड़ की कार्रवाई फिलहाल बंद है। वहां का माहौल अब शांत दिखाई दे रहा है। नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी गाड़ियों से मलबा हटवा रहे हैं। वहीं लोग अपने सामान को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहे हैं। निगम के तोड़फोड़ दस्ते ने 29 व 30 मई और तीन जून को धार्मिक स्थलों के अलावा नेहरू कॉलोनी के करीब 200 मकानों को तोड़ा था। इसको लेकर लोगों में आक्रोश है। वहीं विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों के पहुंचने से मामला गरमाया गया था। लोगों ने रविवार को महापंचायत करके आगे की रूपरेखा तैयार की थी। अगले दिन से धरना दिया जाना था, लेकिन जिला मैजिस्ट्रेट एवं डीसी आयुष सिन्हा ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर धारा 163 भी लागू कर दी। बिना अनुमति पांच या उससे अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर प्रतिबंध लगा दिया। इससे की अब पब्लिक एकजुट नहीं हो रही है और राजनीति लोगों के मंसूबों पर भी पानी फिर गया है।

