n NBT न्यूज, फरीदाबाद : बड़खल क्षेत्र में मामूली कहासुनी के बाद एक युवक पर लाठी-डंडों और रॉड से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कई आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक, पीड़ित अरमान ने बताया कि 30 मई की शाम करीब 6 बजे वह अपनी गाड़ी से जमाई कॉलोनी स्थित मोबाइल शॉप जा रहा था। आरोप है कि गली के कोने पर पहुंचते ही कैफ नाम के युवक ने उसकी गाड़ी रोक ली और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर कैफ ने अपने भाई को बुला लिया, जिसके बाद दोनों ने मारपीट शुरू कर दी। शिकायत के मुताबिक, इसके बाद 6-7 अन्य लोग भी मौके पर आ गए और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि तालीम ने सिर पर लाठी मारी, जबकि एक अन्य ने सरिया से वार किया।

