फिल्म सिटी निर्माण से पहले होगा फाइनैंशल क्लोजर

Contributed bySunil.Pandey2|नवभारतटाइम्स.कॉम

यमुना सिटी में 230 एकड़ की फिल्म सिटी का काम जल्द शुरू होगा। विकासकर्ता कंपनी के साथ बैठक में निर्माण से पहले फाइनैंशल क्लोजर और स्टेक होल्डर एग्रीमेंट जैसी औपचारिकताएं पूरी करने का निर्णय लिया गया। पहले चरण में 1,510 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसमें स्टूडियो, फिल्म यूनिवर्सिटी और मनोरंजन ज़ोन शामिल होंगे।

फिल्म सिटी निर्माण से पहले होगा फाइनैंशल क्लोजर

n NBT रिपोर्ट, ग्रेनो : यमुना सिटी में 230 एकड़ में विकसित होने वाली फिल्म सिटी का काम जल्द शुरू होगा। यमुना अथॉरिटी में मंगलवार को विकासकर्ता कंपनी के साथ बैठक हुई। बैठक में यीडी सीईओ आरके सिंह, एसीईओ शैलेंद्र भाटिया और विकासकर्ता कंपनी की ओर से आशीष भूटानी शामिल हुए। बैठक में तय किया गया कि फिल्म सिटी के निर्माण से पहले कई औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। इसमें फाइनैंशल क्लोजर, स्टेक होल्डर एग्रीमेंट शामिल है। जल्द ही यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। यमुना सिटी के सेक्टर-21 में प्रस्तावित फिल्म सिटी का पहला चरण 230 एकड़ में होगा।इसमें लगभग 75 एकड़ जमीन व्यावसायिक उपयोग के लिए और बाकी हिस्सा फिल्म निर्माण गतिविधियों के लिए निर्धारित है। बेव्यू फिल्म सिटी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी इसे विकसित करेगी। यह कंपनी मशहूर फिल्म मेकर बोनी कूपर और भूटानी ग्रुप की है। पहले चरण में 1,510 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पहले साल 50 करोड़ और दूसरे साल 55 करोड़ रुपये खर्च करना जरूरी है। फिल्म सिटी में सात ज़ोन बनाए जाएंगे। इसमें अत्याधुनिक स्टूडियो, फिल्म यूनिवर्सिटी, मनोरंजन ज़ोन, और एक सिग्नेचर टावर शामिल है जिसमें एम्फी थिएटर और फिल्म म्यूजियम होगा। इसके लेआउट और मास्टरप्लान दोनों को मंजूरी मिल चुकी है।