बाइक चोरी के आरोप में दो लुटेरों पर लगा गैंगस्टर एक्ट

Contributed byShyam.Vir|नवभारतटाइम्स.कॉम

नोएडा पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह के सरगना समेत दो बदमाशों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इनकी निशानदेही पर 15 चोरी की बाइकें बरामद हुई थीं। पूछताछ में आरोपियों ने दिल्ली-एनसीआर में 100 से अधिक बाइकें चोरी करने की बात कबूली थी।

gangs act imposed on two robbers accused of bike theft over 100 incidents revealed

n NBT न्यूज, नोएडा : दिल्ली-एनसीआर में रेकी कर दोपहिया वाहनों की चोरी करने वाले गिरोह के सरगना समेत 2 बदमाशों के खिलाफ थाना सेक्टर-58 पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। करीब 5 माह पहले पुलिस ने दोनों शातिरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

थाना सेक्टर-58 पुलिस ने 17 जनवरी को एनआईबी चौकी क्षेत्र से बाइक सवार 2 संदिग्धों को दबोचा था। आरोपियों की पहचान सुल्तानपुर जिले के मोतीपुर गांव निवासी अनुराग पांडेय और राजस्थान के अलवर जिले निवासी देवदत्त शर्मा के रूप में हुई। 25 वर्षीय अनुराग वर्तमान में दिल्ली के न्यू अशोक नगर में रहता है, जबकि देवदत्त शर्मा सेक्टर-55 में रह रहा था। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के 15 दोपहिया वाहन बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गिरोह बनाकर चोरी और झपटमारी की वारदातें करते हैं। उनके गिरोह द्वारा अब तक दिल्ली-एनसीआर में 100 से अधिक दोपहिया वाहनों की चोरी की जा चुकी है। पुलिस जांच में अनुराग के खिलाफ नोएडा और दिल्ली के अलग-अलग थानों में20 केस दर्ज होने की जानकारी मिली। वहीं, देवदत्त शर्मा पर विभिन्न थानों मेंअलग-अलग धाराओं में 12 केस दर्जपाए गए। पुलिस के मुताबिक अनुराग गिरोह का सरगना है। इसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया।