n NBT रिपोर्ट, इंदिरापुरम : शक्ति खंड 4 स्थित श्मशान घाट के पास लंबे समय से जलभराव और सीवर के पानी की समस्या से जूझ रहे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। नगर निगम ने प्रभावित मार्ग से पानी निकालने का कार्य शुरू कर दिया है। इसके लिए मौके पर दो सकिंग टैंकर लगाए गए हैं, जो लगातार जलभराव की निकासी कर रहे हैं। नगर निगम जलकल के जेई मयंक मिश्रा ने बताया कि अभी तक जलभराव के सटीक कारण का पता नहीं चल पाया है। एनके नेगी ने बताया कि नगर निगम से समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है।

