ई-रिक्शा स्टैंड आवंटन के नाम पर 30 हजार की अवैध वसूली

नवभारतटाइम्स.कॉम

लखनऊ में ई-रिक्शा चालकों से स्टैंड आवंटन के लिए तीस हजार रुपये की अवैध वसूली का मामला सामने आया है। ई-रिक्शा चालक यूनियन ने अपर नगर आयुक्त से जांच की मांग की है। यूनियन का आरोप है कि 315 स्टैंडों के नाम पर यह वसूली हो रही है। चालकों में नाराजगी है।

lucknow rs 30000 extortion in the name of e rickshaw stand allotment anger among drivers

nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : राजधानी में ई-रिक्शा स्टैंड आवंटन के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है। ई-रिक्शा चालक यूनियन ने आरोप लगाया है कि स्टैंड आवंटन के लिए प्रति स्टैंड 30 हजार रुपये की मांग की जा रही है। संगठन मंत्री सुहाब अली ने अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव को पत्र भेजकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है।

यूनियन का कहना है कि शहर में 315 स्टैंडों के नाम पर अवैध वसूली हो रही है, जिससे चालकों में नाराजगी है। उनका आरोप है कि शिकायत के बावजूद नगर निगम ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। संगठन ने चेतावनी दी है कि जल्द कार्रवाई न होने पर चालक प्रदर्शन करेंगे। वहीं, अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि उन्हें ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने पर पुलिस कार्रवाई की जाएगी।