निर्माणाधीन मंदिर में महंत की हत्या

नवभारतटाइम्स.कॉम

उन्नाव के बांगरमऊ में निर्माणाधीन मंदिर में महंत मिलन दास की हत्या कर दी गई। धारदार हथियार से हमला हुआ। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया। लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मामले की जांच जारी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

mahant murdered with sharp weapon in under construction temple in unnao tension in the area

nभाषा, उन्नाव : बांगरमऊ कस्बे के घूरे टोला इलाके में निर्माणाधीन मंदिर में महंत की मंगलवार दोपहर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। खबर फैलते ही क्षेत्र में तनाव फैल गया। नाराज लोगों ने हरदोई उन्नाव मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरे कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति संभालते हुए शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

घूरे टोला निवासी मिलन दास (60) ने करीब छह माह पहले घर से लगभग 200 मीटर दूर एक नए मंदिर का निर्माण शुरू करवाया और अधिकांश समय वहीं रहते थे। बताया जा रहा है कि दोपहर के समय मंदिर परिसर में अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। खून से लथपथ स्थिति में लोगों ने सीएचसी पहुंचाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस और फरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। साक्ष्य जुटाने के साथ ही शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। बड़े भाई वीरेंद्र ने बताया कि मिलन दास या परिवारीजनों की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। केस दर्ज कर पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।