स्वास्थ्य विभाग में किए बड़े फेरबदल

नवभारतटाइम्स.कॉम

स्वास्थ्य विभाग में बड़े फेरबदल हुए हैं। सीएमओ डॉ. मदन मोहन मणि त्रिपाठी ने सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले हैं। नए दायित्वों से संबंधित आदेश जारी किए गए हैं। सभी अधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए हैं। यह बदलाव व्यवस्थाओं को व्यवस्थित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

major reshuffle in health department cmo changes work areas of departmental incharges

n NBT न्यूज, नोएडा : स्वास्थ्य विभाग की सेवाओं और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से सीएमओ डॉ. मदन मोहन मणि त्रिपाठी ने विभागीय प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में व्यापक बदलाव किया है। समीक्षा बैठक के बाद मंगलवार सुबह नए दायित्वों से संबंधित आदेश जारी कर दिए गए। सीएमओ ने सभी अधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ और व्यवस्थित करने के निर्देश दिए हैं।

नए आदेश के तहत उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी व परामर्शदाता डॉ. जैशलाल को एनयूएचएम, पोस्टमॉर्टम, वीआईपी प्रोटोकॉल, एंबुलेंस सेवा और चिकित्सा प्रतिपूर्ति से जुड़े कार्य सौंपे गए हैं। डिप्टी सीएमओ डॉ. टीकम सिंह को मेडिको-लीगल मामलों, कोर्ट केस, दिव्यांग बोर्ड, मानव संपदा पोर्टल और विभिन्न आयोगों से संबंधित कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है। डिप्टी सीएमओ डॉ. संजीव कुमार सारस्वत को झोलाछाप चिकित्सकों पर कार्रवाई, ई-ऑफिस, मीडिया समन्वय, आईटी और आईजीआरएस का कार्यभार दिया गया है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. आरपी सिंह अब राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, आरसीएच, विधानसभा और विधान परिषद समितियों से जुड़े मामलों के साथ सीएम डैशबोर्ड की निगरानी करेंगे। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शुभ्र मित्तल को प्रशासनिक कार्यों के अलावा कुष्ठ नियंत्रण, एनसीडी, जन्म-मृत्यु पंजीकरण, अंग प्रत्यारोपण समिति, तंबाकू उन्मूलन, पाक्सो और मिशन कर्मयोगी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।