खाने के बिल के विवाद में ग्राहकों से मारपीट, केस दर्ज

Contributed byShyam.Vir|नवभारतटाइम्स.कॉम

नोएडा के सेक्टर-38A स्थित टायबाय बार एवं रेस्टोरेंट में खाने के बिल को लेकर ग्राहकों और मैनेजर के बीच विवाद हुआ। मैनेजर और कर्मचारियों ने ग्राहकों के साथ मारपीट की। इस मामले में एक नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

noida dispute over food bill in restaurant manager and staff beat up customers case registered

n NBT न्यूज, नोएडा : सेक्टर-38A स्थित गार्डन गैलेरिया के टायबाय बार एवं रेस्टोरेंट में खाने के बिल को लेकर मैनेजर और ग्राहकों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मैनेजर और कर्मचारियों ने ग्राहकों के साथ मारपीट कर दी। सेक्टर-39 थाने में 1 नामजद और 2–3 अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है।

जेवर निवासी धर्मेंद्र तेवतिया ने बताया कि इसी माह की सात तारीख को वह दोस्तों के साथ टायबाय रेस्टोरेंट में पार्टी करने गए थे। बिल को लेकर धर्मेंद्र और साथियों की मैनेजर समेत स्टाफ से बहस हो गई। इसी दौरान आशू और उसके साथियों ने मनीष सागर के साथ मारपीट की।