n NBT न्यूज, गुड़गांव
भीषण गर्मी के बीच मंगलवार शाम काे एक बार फिर से मौसम ने करवट ली। सुबह से गर्म हवा चल रही थी और तेज धूप के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल था। शाम को बादल छाने लगे और कुछ ही देर में तेज आंधी शुरू हो गई। रेवाड़ी और नूंह में कई जगह बिजली के खंभे और पेड़ गिरे। नूंह में टिन शेड पर चढ़ा छात्र तेज हवा में जमीन पर आ गिरा। सिर फटने से उसकी मौत हो गई। उधर, इससे पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम पारा 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुड़गांव में देर शाम कुठ इलाकों में बारिश भी हुई। मौसम विभाग ने आज बुधवार को हीटवेव का अनुमान जताया है।

