सीवर-कूड़ा कलेक्शन की समस्या एक हफ्ते में सुलझेगी : मेयर

नवभारतटाइम्स.कॉम

मेयर सुषमा खर्कवाल ने लोगों से सीधा संवाद किया। ख्यालीगंज क्षेत्र के लोगों ने सीवर व्यवस्था और कूड़ा कलेक्शन की शिकायत रखी। मेयर ने अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर समाधान के निर्देश दिए। चौपाल में गृहकर, सफाई, मार्ग प्रकाश, पेयजल, सीवर, अतिक्रमण जैसी समस्याओं का निस्तारण करवाया जाएगा।

सीवर-कूड़ा कलेक्शन की समस्या एक हफ्ते में सुलझेगी : मेयर

nNBT रिपोर्ट, लखनऊ: केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर नगर निगम के वॉर्ड चौपाल अभियान के तहत मंगलवार को दो वॉर्डों में जन चौपाल का आयोजन हुआ। तिलक नगर कुंडरी रकाबगंज वॉर्ड में शाम 4 बजे ब्रह्मकुमारी आश्रम के सामने पार्षद कार्यालय पर और ऐशबाग वॉर्ड में शाम 6 बजे सेंट्रल पार्क, पीली कॉलोनी में चौपाल हुई।

जेसी बोस वॉर्ड के दयानिधान पार्क में हुई जनचौपाल में मेयर सुषमा खर्कवाल ने लोगों से सीधा संवाद किया। ख्यालीगंज क्षेत्र के लोगों ने सीवर व्यवस्था और डोर-टु-डोर कूड़ा कलेक्शन की शिकायत रखी। मेयर ने अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई कर समाधान के निर्देश दिए। मेयर ने बताया कि चौपाल में गृहकर, सफाई, मार्ग प्रकाश, पेयजल, सीवर, अतिक्रमण जैसी समस्याओं का मौके पर निस्तारण करवाया जाएगा। पार्षद, नगर निगम अधिकारी, अभियंता और कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहते हैं। उन्होंने नागरिकों से अधिक संख्या में पहुंचकर समस्याएं और सुझाव साझा करने की अपील की। सफाई को लेकर मांगे सुझाव : मछली मंडी क्षेत्र की सफाई पर नागरिकों के सुझाव पर जोनल अधिकारी और एलएसए अधिकारियों को 10 दिन में विशेष सफाई अभियान चलाने को कहा गया। मेयर ने कहा कि जन चौपाल सुशासन और जनसेवा का प्रभावी माध्यम बन रही है।