n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद : मेरठ रोड पर एचआरआईटी कॉलेज में एलएलबी की परीक्षा देने जा रहीं दो छात्राओं की कार खराब हो गई। तत्परता दिखाते हुए टीआई अजय यादव ने दोनों छात्राओं को कॉलेज पहुंचाया। इसके बाद दोनों छात्राओं ने आभार जताया। टीआई अजय यादव ने बताया कि 8 जून को वह ड्यूटी पर थे, तभी दो छात्राएं परीक्षा देने एचआरआईटी कॉलेज जा रही थीं। उन्होंने कहा कि उनकी कार खराब हो गई है और उनका एलएलबी का एग्जाम है। अगर वह समय से नहीं पहुंचीं तो एग्जाम नहीं दे पाएंगी। स्थिति को देखते हुए उन्होंने अपने पेट्रोलिंग वाहन से दोनों छात्राओं को समय से कॉलेज पहुंचाया, जिससे वे परीक्षा में शामिल हो सकीं।

