कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा, दूसरे दिन भी अभ्यर्थियों में दिखा उत्साह

नवभारतटाइम्स.कॉम

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन भी अभ्यर्थियों ने जोश के साथ हिस्सा लिया। परीक्षा केंद्रों के बाहर लंबी कतारें देखी गईं। सुरक्षा जांच के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश मिला। परीक्षा देने के बाद अभ्यर्थियों ने पेपर को आसान बताया। हालांकि, कुछ अभ्यर्थियों को रीजनिंग और जीके के प्रश्न थोड़े कठिन लगे।

up police constable recruitment exam enthusiasm seen among candidates on the second day too exam was easy

n NBT न्यूज, नोएडा : यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। सेक्टर-62 स्थित आईओएन डिजिटल जोन, सेक्टर-39 स्थित पीजी कॉलेज सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों के बाहर परीक्षा शुरू होने से पहले ही अभ्यर्थियों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। सुरक्षा व्यवस्था के बीच अभ्यर्थियों को सघन जांच के बाद केंद्रों में प्रवेश दिया गया। परीक्षा देकर बाहर निकले अधिकांश अभ्यर्थियों ने परीक्षा को आसान बताया। हालांकि कई अभ्यर्थियों का कहना था कि रीजनिंग और जीके के प्रश्न अपेक्षाकृत कठिन थे।

अभ्यर्थी पूनम ने बताया कि वह परीक्षा को लेकर काफी नर्वस थीं और निर्धारित समय से पहले ही परीक्षा केंद्र पहुंच गई थीं। उन्होंने कहा कि पूरा पेपर आसान था, केवल रीजनिंग का सेक्शन थोड़ा कठिन लगा। हालांकि उन्होंने सभी प्रश्न हल करने का प्रयास किया। शैलेंद्र ने बताया कि पेपर काफी सरल था और अधिकांश प्रश्न काफी आसान थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने पूरा पेपर अच्छे से किया। सलोनी ने बताया कि परीक्षा केंद्र पहुंचने पर उन्हें थोड़ी घबराहट महसूस हो रही थी। पेपर आसान रहा, हालांकि कुछ प्रश्नों को समझने में थोड़ी परेशानी हुई, लेकिन पूरा पेपर हल कर दिया।